{"_id":"570a72c14f1c1ba85bc810c8","slug":"world-prayer-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसीही समाज ने मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीही समाज ने मांगी अमन-चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
कौवाबाग स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसीही समाज ने रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ ‘वर्ल्ड प्रेयर डे’ मनाया। इस मौके पर ‘चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया’ से जुड़े सभी चर्चों की महिलाएं कौवा बाग स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में इकट्ठा हुईं और सामूहिक रूप से विश्व में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
कार्यक्रम की शुरुआत डीन ऑफ गोरखपुर संजय विन्सेंट की प्रार्थना और आशीर्वाद से हुई। उन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उसके बाद फैजाबाद से आई नलिनी जेम्स ने बतौर मुख्य वक्ता मसीही महिला सेवकों को प्रार्थना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एक-दूसरे के लिए प्रार्थना करना होगा। जब लोग सुखी होंगे, तो देश सुखी होगा और देश सुखी होगा तो समूचे विश्व में अमन-चैन बना रहेगा।
सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम के अगले चरण में भजनों की गूंज उठी। लीला लाल और उनकी टीम ने ‘मेरे जीने की तमन्ना यीशु...’ से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि लाल का रहा।
विज्ञापन
इस दौरान अनीता जेम्स, ललिता डुंगडुंग, एम दास, मेरी धर, जेनेथ लाल, राहेल कुल्लू, अंजलि खालको, परशीस मैसी, रीना लाल, टी फिलिप, लीना लारेंस, अनीता राजन, पादरी हिलेरी जसवंत, नवीन जेम्स, विशाल वॉकर, प्रेमचंद्र, आकाश कुल्लू आदि मौजूद रहे।