फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workers drowning in Gandak river in Kushinagar rescued safely by NDRF team

कुशीनगर: गंडक नदी में पलटा स्टीमर, एनडीआरएफ टीम की मदद से बचाए गए तीन मजदूर

Wed, 02 Oct 2019 04:57 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Workers drowning in Gandak river in Kushinagar rescued safely by NDRF team
एनडीआरएफ टीम ने मजदूरों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर की गंडक नदी के अमवा खास तटबंध के पास बिहार के पीपा पुल की मरम्मत करने जा रहे कुछ मजदूरों को बुधवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने डूबने से बचा लिया। मजदूरों को लेकर जा रहा स्टीमर गंडक नदी के बीच बने भंवर में फंसकर पलट गया था, जिससे वे डूबने लगे थे। समय रहते ही एनडीआरएफ टीम ने वहां पहुंच कर तीनों मजदूरों को बचा लिया। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा के नेतृत्व में तैनात 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (वाराणसी) टीम अमवा खास तटबंध पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए थी। एनडीआरएफ टीम ने इस भयानक घटना को देखते ही बिना समय गंवाए तत्काल प्रभाव से गंडक नदी के पानी की तेज रफ्तार व भंवरीली लहरों का सामना करते हुए, उनके पास पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाल कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन

 
इस पूरे ऑपरेशन के दौरान टीम का संचालन निरीक्षक डीपी चंद्रा कर रहे थे। उनके साथ निरीक्षक अमोल कुमार, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सेल नाथ राय व अन्य बचाव कर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed