फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women gone with lover

पति ने रोजाना अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ चली गई महिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Oct 2019 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
women gone with lover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

इलाके के एक गांव में एक महिला सिर्फ इस लिए प्रेमी के साथ चली गई, क्योंकि पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी महिला प्रेमी के साथ ही गई थी और वापस आने पर पुलिस से यही वजह बताई थी कि उसका पति उसे रोज अंडे नहीं खिलाता।

विज्ञापन


एक बार फिर अंडा नहीं मिलने पर झगड़ा हुआ और वह कहीं भाग गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है, इस वजह से पूरी आशंका है कि उसके ही साथ गई है। इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला कैंपियरगंज इलाके में रहने वाली एक महिला से जुड़ा है। उसका पति पेशे से मजदूर है। उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पत्नी का एक साल से पास में ही रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संबंध भी कुछ यूं बना कि जब उस युवक को पता चला कि महिला को अंडा बेहद पसंद है तो उसे जब भी मौका मिलता वह अंडा लेकर उसकी सेवा में हाजिर हो जाता। उसकी फरमाइश पर भी जब-तब उसे अंडे खिलाता। इसके उल्टे कमाई कम होने और अन्य जरूरतोें के चलते पति उसे कहने के बाद भी अंडे नहीं खिला पाता था, इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हो जाता था। पत्नी के भागने के बाद पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी को प्रेमी के कब्जे से मुक्त कराकर उसे सौंपने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed