फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women gets birth when she tweets to GM for it

जीएम को ट्वीट किया तब मिली बर्थ

Sat, 06 Feb 2016 07:51 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
women gets birth when she tweets to GM for it
रिजर्व बर्थ के भरोसे पर वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुई महिला को निर्धारित बोगी में बर्थ उपलब्ध नहीं हुई। महिला के भाई ने रेलवे के जीएम को ट्वीट करके परेशानी साझा की तो जीएम की दखल पर महिला को बर्थ उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि महिला के लिए वैशाली एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में बर्थ संख्या 48 आवंटित हुई थी।

ट्रेन में सवार होने पर पता चला कि कोच में सिर्फ 46 बर्थ हैं। टीटीई ने महिला की समस्या को अनसुना कर दिया। परेशान महिला ने फोन पर अपने भाई को समस्या बताई। भाई ने एनआईआर के जीएम को ट्वीट किया। जीएम के निर्देश पर अफसरों से लेकर रनिंग स्टाफ तक सक्रिय हुए और करीब आधे घंटे की कवायद के बाद महिला को बर्थ उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन


सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के इस त्वरित रेसपोंस पर महिला यात्री के भाई प्रणय सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed