फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women died in road accident

हादसे में महिला की मौत

Fri, 26 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
women died in road accident
बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में शुक्रवार को सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में महिला के पुत्र ने बाइक चालक के विरुद्ध महुली थाने में तहरीर दी है।

मुखलिसपुर निवासी 55 वर्षीय मालती देवी पत्नी नंदा उर्फ नंदलाल सोनकर घर से चौराहे पर शुक्रवार की सुबह सामान खरीदने गई थी। वह सामान खरीदकर वापस पैदल घर जा रही थी। वह घर के सामने सड़क को पार कर रही थी, उसी समय नाथनगर की तरफ से धनघटा की ओर से जा रही बाइक ने मालती देवी को पीछे से ठोकर मार दी। मालती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे लोग उपचार के लिए उन्हें सीएचसी केंद्र नाथनगर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मालती देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। दरवाजे पर शव को रखकर परिजन पुलिस के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस के न पहुंचने पर परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे। मृतका के पुत्र बबलू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी को हिरासत में व बाइक को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed