फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women are pushed by employee of medical college

बीआरडी में महिला तीमारदार को कर्मचारी ने धकेला, हंगामा

Tue, 10 May 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 10 May 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
women are pushed by employee of medical college
मेडिकल कॉलेज
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हंगामा हुआ। ऑर्थो ओपीडी में एक महिला अपने बेटे को दिखाने के लिए लाइन में लगी थी। आरोप है कि तीन घंटे इंतजार के बाद भी उसका नंबर नहीं आया, जबकि उससे बाद में आए मरीजों का उपचार हो गया। इसी बात को लेकर पर्ची लगाने वाले कर्मचारी से उसकी तकरार हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ने उसे धकेल दिया। बाद में सीनियर डॉक्टर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और बच्चे को बाल रोग विशेषज्ञ से दिखाया गया।
विज्ञापन


बांसगांव की रहने वाली सुमन सुबह से ही ओपीडी में बेटे को दिखाने के लिए लाइन में लगी थीं। करीब साढ़े ग्यारह बजे तक जब उसका नंबर नहीं आया तो वह भड़क गईं और कर्मचारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगीं। आरोप है कि नाराज कर्मचारी ने उसे धक्का दे दिया तो उसने भी एक थप्पड़ कर्मचारी को मार दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख सीनियर डॉक्टर ने हस्तक्षेप किया और उसे शांत कराया। मेडिकल कॉलेज में आए दिन ही तीमारदार और मरीजों के साथ मारपीट व बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे इलाज तो प्रभावित ही होता है, डॉक्टरों के प्रति मरीजों की भावना भी गलत होती जा रही है। खुद अस्पताल प्रशासन भी इस बात को स्वीकार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। महिला अगर शिकायत करेंगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. एके श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed