{"_id":"57ff9d4e4f1c1b4c2c28de9d","slug":"women-are-notfeelherself-after-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, हेल्थ सुपरवाइजर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, हेल्थ सुपरवाइजर पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
operation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में भर्ती कराने का झांसा देकर हेल्थ सुपरवाइजर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया और हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गई। दो महीने से महिला बिस्तर पर पड़ी है। घर वालों की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी पर जालसाजी, धारदार हथियार से हमला करने और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शिवपुर मोहल्ले की कमलावती देवी की बहू रोशनी को 8 अगस्त की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई थी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि नंदानगर में रहने वाली हेल्थ सुपरवाइजर दूजा देवी जिला अस्पताल में लापरवाही होने की बात कहकर रोशनी को अपने घर ले गई और बरामदे में बेड पर लिटाकर डिलीवरी के लिए चीरा लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। दूजा देवी रोशनी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गई।
आरोप है कि हालत गंभीर होने पर अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद घर वाले कूडाघाट स्थित दूसरे अस्पताल ले गए। ऑपरेशन के बाद दो महीने से पीड़ित का इलाज चल रहा है। कमलावती देवी ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शाहपुर पुलिस ने डीआईजी के निर्देश पर आरोपी हेल्थ सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।