फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman found dead near bridge husband suspect by police

गोरखपुर: पुल के नीचे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पति पर हत्या का शक

Thu, 03 Oct 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 03 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
woman found dead near bridge husband suspect by police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के झाझा इलाके के दोबिहारी पुल के पास गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई। मृतिका की पहचान झंगहा थाना के दुबियारी टोला निवासी किरन पासवान के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। घटना सुबह करीब चार बजे की है। मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को मृतिका के पति पर हत्या का शक है। बताया गया कि मृतिका किरन अपने मां-बाप की तीसरी संतान थी। तेरह वर्ष पहले उसकी शादी सुनील पासवान से हुई थी, जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। 
विज्ञापन


पंद्रह दिन पहले ही वह दुबियारी टोला स्थित अपने घर आया था। फिलहाल आरोपी पति सुनील को पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed