{"_id":"573356dd4f1c1bfe26919ad2","slug":"with-small-parties-rld-try-to-make-big-political-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे दलों को जोड़कर बड़ा कुनबा बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे दलों को जोड़कर बड़ा कुनबा बनाने की तैयारी
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 11 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
राज्य पुनर्गठन महासम्मेलन के दौरान जयंत चौधरी, त्रिलोक त्यागी , मुन्ना सिंह चौहान व अन्य
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने पूर्वांचल के छोटे-छोटे दलों को जोड़कर बड़ा कुनबा बनाने की पहल शुरू कर दी है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि पूर्वांचल में छोटे दलों की संख्या ज्यादा है। अगर इन्हें जोड़कर एक मंच पर लाकर चुनाव लड़ा जाए तो कई सीटों पर परचम लहराया जा सकता है। मिशन 2017 से पूर्व रालोद ने इसी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यूपी में चौथी बड़ी पार्टी के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जा रहा है।
पूर्वांचल बनाओ दल के राष्ट्रीय लोकदल में विलय के बाद धीरे-धीरे पूर्वांचल की राजनीति में राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। पार्टी के इस मिशन की कमान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी को सौंपी गई है। जयंत ने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
उनके पूर्वांचल दौरे को इसी रूप में देखा जा रहा है। जानकारों की मानें तो रालोद पूर्वांचल के छोटे-छोटे राजनैतिक दलों को पार्टी में शामिल कर 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल राज्य का मुद्दा उठाना चाहता है। हाटा तहसील के गांधी इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी की सभा इसी की एक कड़ी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद ने प्रदेश में चौथी सबसे मजबूत पार्टी के रूप में खुद को स्थापित करने का लक्ष्य बनाया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में भी पेश कर सकती है।