फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   welcome.,bhartiya janta party,new member

भाजपा: परिचय सम्मेलन में जिलाध्यक्षों का किया गया स्वागत

Sat, 14 Dec 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
welcome.,bhartiya janta party,new member
भाजपा: परिचय सम्मेलन में जिलाध्यक्षों का किया गया स्वागत
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई दी।
बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को संगठन कार्यों के विस्तार व पार्टी को नित नये आयाम व मुकाम पर पहुंचाने के लिये शुभकामनाएं व्यक्त की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने नये जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम स्वराज अभियान से समाज का हरेक तबका लाभान्वित हो रहा है। क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर ने संगठन के कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, गोरखपुर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महाराजगंज जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, देवरिया जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, मऊ जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, बलिया जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋ षिकांत राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed