{"_id":"5df7e9fe8ebc3e87e35d4447","slug":"wedding-broken-tik-tok-video-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3335492127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटी तो प्रेमी ने टिकटॉक पर वायरल किया लड़की से हुई अश्लील बातों का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटी तो प्रेमी ने टिकटॉक पर वायरल किया लड़की से हुई अश्लील बातों का वीडियो
Tue, 17 Dec 2019 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Tik Tok logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव के युवक ने शादी टूटने पर लड़की का फोटो लगाकर टिकटॉक पर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया है। अश्लील बातों के साथ वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई। पिता ने भटहट चौकी पर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी एक साल पहले कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। लड़की की रिश्तेदारी लड़के के गांव में है। शादी तय होने के दौरान ही आते-जाते समय लड़के ने लड़की की फोटो खींच ली। इसी बीच लड़की के परिजनों को लड़के के शराबी होने की जानकारी हुई। इसी बात को लेकर शादी टूट गई ।
शादी टूटने के बाद लड़के ने लड़की की फोटो के साथ टिकटॉक पर अश्लील बातों के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो एवं फोटो लड़की के परिजनों के मोबाइल पर भी भेजता रहा। युवक की हरकत से परेशान परिजन व लड़की के पिता ने सोमवार को भटहट चौकी पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन साल कैद, पांच लाख तक जुर्माना
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने पर आईटी एक्ट की धारा 60 के तहत केस दर्ज होता है। इसमें तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है। साथ ही कुछ परिस्थितियों में छेड़खानी का केस भी दर्ज होता है। जिसमें दो साल की सजा और जुर्माना लग सकता है।