{"_id":"579222d44f1c1b5a3dc4be13","slug":"we-give-the-government-to-public-of-up-who-run-for-them-says-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को देंगे जनता के लिए दौड़ने वाली सरकार: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को देंगे जनता के लिए दौड़ने वाली सरकार: मोदी
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिह्न देकर स्वागत करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, अनंत कुमार, कलराज मिश्र, सदर सासंद महंत आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष्ा केशव प्रसाद मौर्य, ओम माथुर व अन्य।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित खाद कारखाना और एम्स की शुक्रवार को गोरखपुर में बुनियाद रखी। पूरे पूर्वांचल में इन दोनों योजनाओं से होने वाले बदलाव पर चर्चा करने के साथ ही उन्होंने इस मौके पर ‘मिशन यूपी 2017’ के फतेह की भी नींव डाली। रैली में उमड़े भारी जनसमूह के प्रति एक अलग अंदाज में आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपील की कि जिस उम्मीद और सहयोग के साथ उन्होंने भाजपा की केंद्र में सरकार बनाई, अगर जनता उसे दोहराती है तो वे यूपी में भी जनता के लिए दौड़ने वाली सरकार देंगे। उन्होंने पूर्वी भारत में दूसरी हरित क्रांति, औद्योगिक क्रांति और टूरिज्म के बढ़ावे पर भी जोर दिया।
करीब 40 मिनट के संबोधन में पीएम ने सपा और बसपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जातिवाद और परिवारवाद नहीं यूपी का भला विकासवादी नीति से होगा, जिसके लिए सिर्फ भाजपा जानी जाती है। कहा कि यूपी की जनता ने सभी की झोली भरी मगर किसी ने भी उनकी चिंता नहीं की। बेरोजगारी हो, सेहत, शिक्षा या फिर कानून व्यवस्था। जनता को कुछ भी नहीं मिला। अब जनता एक मौका भाजपा को भी दे। पार्टी, विनाश रोक प्रदेश में भी विकास की विजय यात्रा चलाएगी।
कहा कि देश का विकास करना है तो दो पहियों एक पश्चिमी भारत और दूसरा पूर्वी भारत पर विकास का रथ चलाना होगा। पश्चिमी भारत तो मजबूत है मगर जब तक पूर्वी भारत को मजबूत नहीं किया जाएगा, देश का विकास रथ तेजी से नहीं दौड़ पाएगा। पूर्वी भारत में दूसरी हरित क्रांति की जरूरत है। किसानों को मजबूत बनाना पड़ेगा। इसके लिए खाद की जरूरत है मगर कांग्रेस की सरकार देश में बंद पड़े खाद कारखानों को चालू कराने की चिंता छोड़ बाहर से खाद खरीदती रही।
विज्ञापन
भाजपा अब इन कारखानों को चालू करा रही है। गोरखपुर में ढाई दशक से बंद खाद कारखाने को चालू करने की हमने बुनियाद रख दी है। बरौनी और सिंदरी का बंद पड़ा खाद कारखाना भी हमी चलाएंगे। कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है कि खाद के दाम कम हुए हैं। पिछले डेढ़ साल में किसी भी मुख्यमंत्री ने उन्हें खाद की कमी को लेकर पत्र नहीं लिखा क्योंकि सत्ता में आते ही हमने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगा दी। निर्णय किया कि हम यूरिया को नीमकोटेड करेंगे ताकि केमिकल फैक्ट्रियां अपने लाभ के लिए इसका इस्तेमाल न कर सकें। वर्ना पहले किसानों के पास पहुंचने से पहले यूरिया जैसे ही खाद कारखानों से निकलती थी, केमिकल फैक्ट्रियों में चली जाती थी।
पीएम ने कहा कि गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में पिछले 30 सालों से इंसेफेलाइटिस ने हजारों मासूमों की जान ले ली। दो साल पहले गोरखपुर की सभा में ही हमने भरोसा दिलाया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो हम इंसेफेलाइटिस समेत तमाम असाध्य रोगों के इलाज का बेहतर प्रबंध करेंगे। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ‘बचपन’ को यूं ही मरने नहीं देगी। इसीलिए एम्स की स्थापना की गई। इसकी नींव पड़ गई है। तीन साल में कई विभागों में सुपर स्पेशियालिटी और सात सौ बेड वाला यह एम्स जनता के लिए खुल जाएगा। उन्होंने एम्स और फर्टिलाइजर की स्थापना में महंत आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि आरोग्य योजना के तहत केंद्र ने यूपी सरकार को सात हजार करोड़ का बजट दिया। शर्त रखी कि जैसे-जैसे रकम खर्च होगी और उस खर्च का हिसाब मिल जाएगा, बाकी रकम भी जारी कर दी जाएगी, मगर प्रदेश सरकार अभी तक 2850 करोड़ ही खर्च कर सकी। इसी तरह जब भाजपा सत्ता में आई तो गन्ना किसानों का पिछला हजारों करोड़ का बकाया था, मगर दो साल में इस बकाये में से अब सिर्फ करीब 170 करोड़ रुपये की ही देनदारी रह गई है। यहीं नहीं, वर्तमान बकाये में से भी हमने 93 फीसदी भुगतान कर दिया है। सिर्फ सात फीसदी भुगतान प्रदेश सरकार को करना है, मगर वह यह भी नहीं कर पा रही है।
इस दौरान केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और खान राज्यमंत्री पीयूष गोयल, कलराज मिश्र, राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत पूर्वांचल के कई सांसद और विधायक मौजूद रहे।
सिर्फ कारखाना नहीं बदलाव का वाहक बनेगी फर्टिलाइजर फैक्ट्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन साल में गोरखपुर खाद कारखाने से खाद निकलने लगेगी। यह सिर्फ एक कारखाना नहीं साबित होगा बल्कि गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में बदलाव का वाहक बनेगा। किसानों को सहजता से खाद तो मिलेगी ही तमाम बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। खाद कारखाना चलाने के लिए जगदीशपुर से हल्दिया तक वाया गोरखपुर गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। गैस से खाद बनाने में खर्च कम आएगा। यही नहीं, इस गैस से गोरखपुर एवं आस-पास के इलाकों के सभी घरों में पाइप से गैस मिलेगी। इससे लोगों को गैस एजेंसियों पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

मैं मोदी हूं, सीढ़ियां भी दौड़कर चढ़ता हूं
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के दौरान विद्युतीकरण योजना पर भी प्रधानमंत्री ने चर्चा की। कहा कि देश में 18500 ऐसे गांव हैं जहां आजादी के बाद अभी तक बिजली का खंभा तक नहीं गड़ सका था। इनमें 1529 गांव यूपी के भी हैं। उन्होंने इस संबंध में जब अफसरों से पूछा कि इन गांवों में कब तक बिजली पहुंच जाएगी तो उनका जवाब था कम से कम सात साल में। इसपर उन्होंने कहा कि ‘मैं मोदी हूं, सीढ़ियां भी दौड़कर चढ़ता हूं’ इसलिए एक हजार दिन में ये सभी गांव रोशन हो जाने चाहिए। मोदी ने कहा कि मेरा यह संकेत ऊर्जा मंत्री समझ गए। नतीजतन 340 दिन में ही 9033 गांव में बिजली पहुंच गई।यूपी में टूरिज्म की बहुत संभावना
यूपी में विकास की संभावनाओं पर मोदी ने कहा कि यह प्रदेश बुद्ध, कबीर और गोरक्षनाथ की धरती है। यहां टूरिज्म की बहुत संभावनाएं हैं। दुनिया भर के तमाम देशों से पर्यटक यहां आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसी विमान सेवा की शुरुआत की है जो छोटे-छोटे शहरों को भी जोड़े। इसी के साथ सड़कों के निर्माण एवं उनके चौड़ीकरण पर भी केंद्र सरकार का जोर है। सरकार ने सोनौली से गोरखपुर मार्ग के लिए 570 करोड़, इंडो-नेपाल सड़क के लिए 500 करोड़ और गोरखपुर-वाराणसी के लिए 600 करोड़ का फंड जारी कर दिया है।पीएम की नजर में यूपी में केंद्र की उपलब्धियां
- शाहजहांपुर, बस्ती, फैजाबाद, फिरोजाबाद, बहराइच में प्रत्येक नए मेडिकल कालेज के लिए 189 करोड़
- बीआरडी मेडिकल कालेज में सुपर स्टेशियलिटी वार्ड के लिए 150 करोड़
- झांसी, इलाहाबाद, मेरठ में भी सुपर स्पेशियलिटी के लिए प्रत्येक को 120 करोड़
- 120 करोड़ की लागत से लखनऊ पीजीआई में नई बिल्डिंग बनकर तैयार
- 120 करोड़ की लागत से ही वाराणसी में भी नई बिल्डिंग बनकर तैयार