फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   we are also responsible for water filled on the road

जलभराव के लिए हम भी कम जिम्मेदार नहीं 

Mon, 04 Jul 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Jul 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
we are also responsible for water filled on the road
बरसात के बाद सड़कों पर भरा पानी - फोटो : amar ujala
रविवार की मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद शहर के तकरीबन आधे इलाके में पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। अभी तो मानसून की शुरुआत है। जब जमकर बारिश होगी तो शहर के बहुत से इलाकों में पानी भर जाएगा। निश्चित तौर पर नगर निगम इसके लिए जिम्मेदार है, लेकिन इसके लिए हम भी कम जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन


शहर के 40 प्रतिशत नालों पर लोगों ने स्थायी रूप से कब्जा कर मकान एवं दुकानें बनवा ली हैं। ऐसे में इन नालों की सफाई मशीन से नहीं हो पाती है और इनमें गाद भरा रहता है। परिणाम बरसात के दौरान नालों के उफनाने के रूप में नजर आता है।
विज्ञापन


शहर में 230 नाले हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से लगभग 40 प्रतिशत नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे नाले की सफाई बेहतर ढंग से नहीं हो पाती है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि डोमिनगढ़ से मोहनलालपुर मस्जिद तक, दाउदपुर से साहबगंज तक, तुर्कमानपुर, जिला अस्पताल से अलहदादपुर तक, सुमेर सागर, चक्सा हुसैन से नौतनवां समेत अन्य कई इलाकों में नालों पर अतिक्रमण है। इस वजह से नालों की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है। इन अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नालों पर बन गए हैं मकान एवं दुकान
  • बक्शीपुर हाइडिल कार्यालय के पीछे से होकर कप्तानगंज पुलिया होकर टीन घर पुलिया तक एवं डान बास्को स्कूल से पुलिस लाइन तक
  • धर्मशाला बाजार कैलाश होटल के पीछे का नाला
  • एचएन सिंह चौराहे  से एल्यूमिनियम फैक्ट्री होकर पुलिस चौकी तक कुछ स्थानों पर
  • रसूलपुर चौराहा से लोहार गली होकर अशरफ कालोनी तक एवं सूर्य विहार कालोनी के पीछे का नाला
  • गोरखनाथ मंदिर से डीआर केमिकल तक कुछ स्थानों पर 
  • जटेपुर रेलवे लाइन के पास से काली मंदिर के पीछे होकर डोमखाना तक अधिकांश स्थान पर
  • राप्तीनगर चौराहा से हाइडिल कालोनी राप्तीनगर का नाला 
  • दाउदपुर और बिलंदपुर का नाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed