फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   waterlogged in city due to rain

एक घंटे बारिश, घंटों जलभराव

Wed, 17 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 17 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
waterlogged in city due to rain
बार‌िश के बाद भरा पानी। - फोटो : amar ujala
मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर में जलभराव हो गया। शहर का कोई ऐसा चौराहा नहीं था जहां पानी न लगा हो। तकरीबन दो घंटे तक जलभराव से जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों के साइलेंसर में पानी चले जाने के कारण दोबारा स्टार्ट करने में लोगों को पसीने छूट गए। वहीं साहबगंज में बारिश की वजह से व्यापारियों का सामान भी भींग गया। वहीं नगर निगम की टीम बरसात के बाद नालियों से पॉलीथिन आदि निकालने में लगी रही। इंदिरा बाल विहार हरिओम नगर, सिविल लाइंस, गीता प्रेस रोड, धर्मशाला में घंटों पानी लगा रहा।
विज्ञापन


बारिश खत्म होने के बाद जगह जगह जलभराव और लोगों के साथ एक निकलने की वजह से शहर जाम हो गया। दस मिनट की दूरी तय करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सामने जलभराव की वजह से जाम लग गया, घंटों बाद जाम लगे होने की वजह से लोग परेशान हो गए। पैडलेगंज, यूनिवर्सिटी चौराहा, रूस्तमपुर, टीपीनगर, मोहद्दीपुर, धर्मशाला आदि चौराहों पर जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत तो मिली लेकिन जलभराव की वजह से उतनी ही दिक्कत भी झेलनी पड़ी। भारी बारिश की वजह से शहर के प्रमुख स्थान कैंट थाना परिसर, कलेक्ट्रेट, आरटीओ दफ्तर, दाउदपुर, घोष कंपनी, साहबगंज मंडी, खोआ मंडी गली, गीता प्रेस, रुस्तमपुर, आजाद नगर,  जटेपुर, रेती, बिछिया कैंप, चक्सा हुसैन समेत शहर के अधिकांश मोहल्लों में जलभराव हो गया। साहबगंज, गीता प्रेस, हिंदी बाजार, शक्ति नगर और रुस्तमपुर जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि पानी दुकानों के अंदर घुस गया। सबसे खराब स्थिति साहबगंज की रही। व्यापारियों ने बताया कि नालों की सफाई सहीं समय से हो गई होती तो जनता को इतनी परेशानी नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में हो गई 85 मिलीमीटर बारिश

मंगलवार को बादल झूमके बरसे। एक घंटे से थोड़ी ही ज्यादा देर में करीब 85 मिलीमीटर बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आने वाले दो दिन तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। मंगलवार सुबह की धूप एक बार गर्मी का एहसास दिला रही थी। तापमान भी तकरीबन 35 डिग्री के पास पहुंच गया था। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग दोपहार बाद तक काफी परेशान थे। तकरीबन 2 बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद फिर से धूप निकल गई, लेकिन तकरीबन एक घंटे बाद तीन बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे में ही 84.5 मिलीमीटर की बारिश हो गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार दक्षिण पूर्व की ओर से हवा का कम दबाव बनने के साथ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से मंगलवार को बारिश हुई। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे रहने की संभावना है। बारिश भी अच्छी हो सकती है। तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी।

कलेक्ट्रेट और डीएम आवास भी लबालब

कुछ देर की तेज बारिश से शहर की सड़कें ही नहीं कलेक्ट्रेट और डीएम आवास का बड़ा हिस्सा भी लंबे समय जलमग्न रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में भीषण जलभराव से डीएम और एसएसपी दफ्तर तक आवाजाही का रास्ता बंद हो गया, वहीं चोक नाले से जलभराव की जद में आए डीएम आवास को उबारने के लिए एक घंटे तक सफाई कर्मचारी नहीं मिल सके। सफाई कर्मचारियों की नापैदगी के बीच हरिओम तिराहे पर चाय की दुकान लगाने वाली एक महिला के बेटे ने डीएम आवास के सामने वाले नाले को चोक कर रही पॉलीथिन, कपड़ों के टुकड़े और कचरे को हटाया। उसकी 20 मिनट की मशक्कत के बाद उफान की वजह बने नाले के पानी को रफ्तार मिली।


जलभराव का सामना आरटीओ ऑफिस समेत कई और दफ्तरों ने भी किया। परिसरों में भीतर तक पानी घुस गया। सबसे ज्यादा संकट झेला विद्युत वितरण खंड द्वितीय के बक्शीपुर स्थित दफ्तर में मौजूद बिजली अफसरों व कर्मचारियों ने। पुरानी इमारत की छत टपकने से इनडोर में भी खुले आसमान की बारिश जैसा नजारा हो जाने के कारण एक्सईएन से लेकर एसडीओ, जेई और कर्मचारी इधर-उधर दौड़कर खुद को व विभागीय रिकॉर्ड को बचाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed