फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water problem at sidharipur and subhash nagar

सिधारीपुर एवं सुभाष नगर में पानी के लिए हाहाकार 

Sun, 17 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 17 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
water problem at sidharipur and subhash nagar
सिधारीपुर मे पानी की समस्या के लिए रोड जाम कर प्रदर्शन करते लोग । - फोटो : rajesh kumar
वार्ड नंबर 35 सूरजकुंड के सिधारीपुर मोहल्ले में शनिवार को पानी की आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तकरीबन दो घंटे बाद जलकल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल चलवाया तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस वार्ड में पिछले दो हफ्तों से पानी की दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन


इस भीषण गर्मी में सिधारीपुर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर में पिछले दो हफ्तों से लोगों को पानी की कमी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। दस अप्रैल को भी पानी नहीं आने पर लोगों ने हंगामा किया था। हंगामे के बाद हरकत में आए पार्षद जुबैर अहमद ने मिनी ट्यूबवेल चालू करवाया तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। कुछ ऐसी ही स्थिति नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी का भी है। इस मोहल्ले के आधे हिस्से में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को भी जब पानी की आपूर्ति समय से नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों मोहल्लों के लोग सड़क पर उतर आए सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने नेताजी सुभाष चंद बोस की मूर्ति के पास रोड पर ईंट रखकर चक्का जाम कर दिया। जाम की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर 12 बजे तक चला। सूचना के बाद पहुंचे जलकल अधिकारियों ने ट्यूबवेल चलवाकर पानी की आपूर्ति बहाल करवाई। इसके बाद दोनों जगह से लोग सड़क से हटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ता जा रहा है संकट 
नगर निगम के अधिकारी भले ही इस आंदोलन को हलके में ले रहे हों, लेकिन आने वाले समय में अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ कि स्थिति विकराल रूप ले सकती है। सिधारीपुर के अशोक ने बताया कि तकरीबन 20 हजार आबादी ट्यूबवेल से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। अगर कभी ट्यूबवेल बंद होता है तो पानी के लिए हाहाकार मच जाता है, खासकर गर्मी में बहुत दिक्कत होती है। 


पानी नहीं आने पर सिधारीपुर और नेताजी सुभाषचंद बोस नगर कॉलोनी के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल चालू कराया गया। बिजली कटौती की वजह से दिक्कत हुई थी। 
-पीएन मिश्रा सहायक अभियंता जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed