{"_id":"5c62bb04bdec2211df4136ae","slug":"vote-for-narendra-modi-maharajganj-man-his-printed-daughter-wedding-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के शादी कार्ड पर सपोर्ट फार मोदी छपवाया, लिखा- 'उपहार नहीं चुनाव में मोदी को वोट करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के शादी कार्ड पर सपोर्ट फार मोदी छपवाया, लिखा- 'उपहार नहीं चुनाव में मोदी को वोट करें'
Tue, 12 Feb 2019 05:54 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
राजनेताओं के समर्थन में तो कार्यकर्ता खूब नारे लगाते है लेकिन कुछ लोगों के दिलों पर कुछ राजनेता इस तरह राज करते हैं कि उनके प्रति लोग कुछ भी करने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्य है महराजगंज जिले के सिसवा बाजार कस्बे का।
जहां पर एक व्यक्ति की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इस कदर दीवानगी है कि उन्होंने अपनी बिटिया के शादी के कार्ड पर पीएम मोदी के समर्थन के लिए निवेदन किया है। उनके इस पहल को मोदी के प्रति सम्मान से देखा जा रहा है तो वही इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
सिसवा कस्बे के अमरपुरवा मोहल्ले के निवासी राजेन्द्र मोदनवाल की बिटिया की शादी आगामी 21 फरवरी को है। इसके लिए सगे संबंधियों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। निमंत्रण कार्ड के कवर पेज पर देश के प्रधानमंत्री के सपोर्ट के लिए अपने आप में एक नई पहल की गई है।
विज्ञापन
निमंत्रण के कवर पेज पर सपोर्ट फॉर मोदी छापा गया है। इस संबध में राजेंद्र ने बताया कि मोदी देश के अच्छे प्रधानमंत्री मंत्री हैं। उनके कार्यकाल में भारत की गरिमा देश विदेश में बढ़ी है। आज विदेश में भी रहने वाला भारतीय गर्व से कहता है कि मैं भारतीय हूं।

Trending Videos
इसलिए मैं अपनी बिटिया के शादी कार्ड पर सपोर्ट फार नरेंद्र मोदी लिखवाया है। उन्होंने ने कहा कि शादी में आने वाले सगे संबंधियों से कार्ड के माध्यम से निवेदन है कि बिटिया के शादी में उपहार लाए या नहीं लाए, लेकिन लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट जरूर करें।
राजेंद्र के इस पहल ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया। कार्यकर्ता इसको मोदी के कार्यशैली की दीवानगी बता रहे है। बताते चले कि राजेन्द्र मोदनवाल पेशे से हलवाई है लेकिन वह मोदी के विकास कार्यों से काफी प्रभावित है।
उनकी यह पहल जहां उनको कार्ड बटते ही चर्चित बना दिया वही अपने लोकप्रिय राजनेताओं को लेकर सपोर्ट करने के एक नए तरीके को भी ईजाद कर दिया।