फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Viral mid night marriage of SDM Dinesh Kumar with his live in partner

जब आधी रात को मंदिर का पट खुलवा कर एसडीएम ने की शादी, हर तरफ हो रही चर्चा

Sat, 12 Oct 2019 12:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 12 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Viral mid night marriage of SDM Dinesh Kumar with his live in partner
आधी रात को हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में करीब चार साल से लिव इन में रह रहे एक प्रशासनिक अधिकारी के लिए शुक्रवार आधी रात को पडरौना शहर का गायत्री मंदिर खुलवाया गया। इसके बाद दो एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी और उनके साथ लिव इन में रह रही युवती ने शादी की। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, शादी के बाद रात में ही रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाकर शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। पूरे इलाके में सुबह से ही यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खड्डा के एसडीएम रहे दिनेश कुमार का करीब महीने भर पहले हापुड़ जिले में स्थानांतरण हो गया था। शुक्रवार को वे जिला मुख्यालय आए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान उनके साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती भी कार्यालय पहुंच गई। कहा जा रहा है कि युवती ने वहां मौजूद डीएम को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शादी करने की इच्छा जताई। उस समय युवती को समझा-बुझा कर मामले को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंततः रात के आठ बजे रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाकर शादी कराई गई। रात 12 बजे पडरौना नगर स्थित गायत्री मंदिर का पट खुलवाया गया। पंडित सुरेश मिश्र ने दिनेश कुमार व रेनू की शादी कराई। एसडीएम पडरौना रामकेश यादव व एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी इस शादी के गवाह बने। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद सुबह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो ही गया। हालांकि अब भी वरिष्ठ अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से साफ बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed