{"_id":"57adde034f1c1b2c45ee5964","slug":"villegers-of-rampur-khurd-aware-for-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार के बाद रामपुर खुर्द में निकली गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार के बाद रामपुर खुर्द में निकली गौरव यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
पिपराईच ब्लाक में ग्रामीणो को संबोधित करते हुए डीपीआरओ आरके भारती।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर खुर्द गांव में एक माह में काफी बदलाव आया है। यह बदलाव ग्रामीणों के स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के बाद नजर आ रहा है। इसे देखते हुए शुक्रवार को गांव में गौरव यात्रा निकाली गई, जबकि एक महीने पहले गांव की करीब-करीब पूरी आबादी के खुले में शौच के चलते यहां शर्मशार यात्रा निकाली गई थी।
पिपराइच विकास खंड के रामपुर खुर्द गांव की 90 फीसदी आबादी एक महीने पहले खुले में शौच के लिए जाती थी। इसकी जानकारी होने पर पंचायत महकमे ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शर्मसार यात्रा निकाली और ग्रामीणों को गंदगी व उनसे पनपने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीण जागरूक हुए और गांव शौचालय बनवाने की विभाग से मांग की। फलस्वरूप पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छता अभियान के तहत 300 परिवारों को शौचालय दिया। एक माह के भीतर ग्रामीणों ने शौचालय बनवा लिया। इस पर खुशी जताते हुए विभाग ने शुक्रवार को गौरव यात्रा निकाली।
यात्रा में शामिल ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए शौचालय का महत्व बताया। इस दौरान गांव के मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ सभा भी हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि यह गांव अन्य गांवों के लिए मिशाल है। यहां के ग्रामीणों ने एक माह में शौचालय का निर्माण कर पूरे जिले को जागरूक करने काम किया है। इसके लिए गांव के प्रधान भी बधाई के पात्र हैं। उनके इस पहल की सराहना होनी चाहिए। इस मौके पर बच्चा सिंह, वीपी सिंह, सलीम सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
निरीक्षण किया
चरगांवा विकास खंड के राजस्व ग्राम रसूलपुर और ग्राम पंचायत जंगल छत्रधारी का जिला पंचायत राज अधिकारी व उनकी टीम ने निरीक्षण किया और निगरानी समिति, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं से स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, संजय पांडेय, शत्रुघ्न तिवारी, जोहरा खातून सहित गांव वाले मौजूद रहे।