फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicle of devotees collides with tainker one killed more than 30 injured in basti

यूपीः श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, सात की हालत नाजुक

Thu, 07 Nov 2019 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Nov 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Vehicle of devotees collides with tainker one killed more than 30 injured in basti
श्रद्धालुओं से भरा वाहन टैंकर से टकराया - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या से परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में फोरलेन पर स्थित छावनी रामजानकी तिराहे पर पीछे से आए टैंकर ने ठोकर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर ही पलट गई। नीचे दबकर ट्राली सवार महिला श्रद्घालु 50 वर्षीय सेवका देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेजा।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर सीओ हर्रैया शिव प्रताप सिंह भी विक्रमजोत सीएचसी पहुंच गए। सात घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक फोरलेन के एक साइड में यातायात बाधित रहा। क्रेन मंगाकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के फेरसहन गांव के रामप्रसाद यादव की ट्रैक्टर-ट्राली पर उनके और छपिया गांव के करीब 25 लोग बुधवार को परिक्रमा करने अयोध्या गए थे। बृहस्पतिवार को श्रद्धालु अयोध्या से लौट रहे थे।शाम करीब पौने सात बजे छावनी कस्बे के रामजानकी तिराहे के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्राली रामजानकी मार्ग पर चालक मोड़ने के दौरान पीछे से पहुंचे टैंकर की जोरदार टक्कर लग गई। श्रद्धालुओं से भरी ट्राली रोड पर पलट गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। ट्राली में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल कप्तानगंज थाने के छपिया निवासी सेवका देवी (50) पत्नी फागू की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के ट्रैक्टर चालक रामप्रसाद, उनकी पत्नी अमरा, मुराली, विशम्भर यादव, उनकी पत्नी कलावती, अभिषेक यादव, छपिया निवासी पल्टू, मझरिया की सुनीता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed