{"_id":"5c7bdaaabdec22102e65ec5f","slug":"vaishali-express-will-run-from-saharsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली एक्सप्रेस अब सहरसा से चलेगी, यात्रा में तीन स्टॉपेज भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली एक्सप्रेस अब सहरसा से चलेगी, यात्रा में तीन स्टॉपेज भी बढ़ेंगे
Sun, 03 Mar 2019 07:16 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (12553, 12554) अब सहरसा से चलेगी। मार्ग विस्तार की योजना को रेल मंत्रालय स्वीकृत दे दी है। सप्ताह भर में एक समारोह आयोजित कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने रेल मंत्रालय की स्वीकृति की जानकारी एनई रेलवे, ईसीआर, एनआर और एनसीआर जोन पत्र के जरिए दी है। साथ ही ट्रेन को सहरसा से चलाने के लिए सुझाव भी मांगा है। मार्ग विस्तार के बाद भी ट्रेन का नंबर पुराना ही रहेगा।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक ट्रेन बरौनी और सहरसा के बीच बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशन पर पड़ेंगे। नई समय सारिणी के मुताबिक सहरसा से यह ट्रेन सुबह 6.00 बजे रवाना होकर गोरखपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
जबकि नई दिल्ली से शाम 7.50 बजे से चलकर दूसरे दिन रात 8.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। हालांकि ट्रेन के रखरखाव और धुलाई को महज आठ घंटे का ही समय मिलेगा। जबकि बरौनी से ट्रेन के चलने पर 14 से 16 घंटे का समय मिलता है। ऐसे में ट्रेन को समय से चलाने की चुनौती रेल प्रशासन के सामने आएगी।