फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccination will be done in 32 districts against encephalytis

32 जिलों में चलेगा वैक्सीनेशन अभियान

Mon, 08 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 08 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done in 32 districts against encephalytis
अस्पताल में भर्ती इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे। - फोटो : Amar Ujala / File photo
इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए योगी सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। रविवार को गोरखपुर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एलान किया है कि 20 मई से गोरखपुर सहित यूपी के 32 जिलों में इंसेफेलाइटिस के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए गोरखपुर समेत 32 जिलो में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रविवार को गोरखपुर आए थे। उन्होंने कहा कि इस बीमारी ने तमाम लोगों की जान ली है। कई बच्चे अपंग हो गए हैं। आगे ऐसा न हो, इसलिए सरकार ने वैक्सीनेशन का फैसला किया है। गोरखपुर आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई थी। मुख्यमंत्री की पहल पर ही इंसेफेलाइटिस से निपटने की योजना बनी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव आलोक कुमार ने इसकी रूपरेखा भी बनाई है। इसके तहत इंसेफेलाइटिस के मरीजों को प्राथमिकता पर इलाज मुहैया कराई जाएगी। अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे। वार्ड भी बनाया जाएगा।  
विज्ञापन


यूपी के 32 जिले हैं प्रभावित
इंसेफेलाइटिस का असर यूपी के 32 जिलों में हैं। इनमें गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलिया जैसे जिले शामिल हैं। बिहार और नेपाल के मरीज भी इलाज कराने गोरखपुर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed