फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uttarpradesh congress state president ajay kumar lallu alligade yogi government in gorakhpur visit

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले-CM के इशारे पर हिंसा में निर्दोष युवकों को पकड़ रही पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 07:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
uttarpradesh congress state president ajay kumar lallu alligade yogi government in gorakhpur visit
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर प्रदेश सरकार निर्दोषों का उत्पीड़न कर रही है। सब्जी, दूध लाने के लिए निकले लोगों पर पकड़कर न सिर्फ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया बल्कि उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी जन भावनाओं को दबाने की सरकार की मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देगी। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही पार्टी की मांग है कि मामले की न्यायिक जांच के साथ साथ इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये और जो घायल हुए हैं, उन्हें 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।   
विज्ञापन


सोमवार को अजय कुमार लल्लू गोरखपुर पहुंचने के बाद नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों के शाह मारुफ, खूनीपुर, इलाहीबाग, घासीकटरा घर जाकर उनके परिजनों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार निर्दोष लोगों को जबरन दंगा भड़काने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। जबकि आम जनता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे।

सरकार के कुछ उपद्रवी लोग भीड़ में घुसकर माहौल को खराब किये। स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे शख्स को भीड़ ने पुलिस के सुपुर्द किया लेकिन उनको छोड़कर सुपुर्द करने वाले लोगों को ही फर्जी मुकदमे में फंसाकर सरकार के इशारे पर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। यह सरकार संविधान विरोधी हो चुकी है। संविधान को बचाने के लिए हम कांग्रेसजन संघर्ष करेंगे।

:: परिजनों से मिले, भरोसा दिलाया पार्टी उनके साथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को मदीना मस्जिद स्थित हकीम मोहम्मद अहमद, हाफि ज अरशद, सबी अहमद, अकमल, मुतीउल्लाह एवं मोहम्मद सादाब के परिजनों से मिले। पाकीजा स्थित आबिद के घर गये। इसके बाद ऊंचवां मोहल्ले में वरिष्ठ कांग्रेसी तलत अजीज के आवास पर निर्दोष फं साये गये लोगों के परिजनों से भी मिले।

उन्होंने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आपके साथ है। जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक हम कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी गंभीरता से ले रही हैं।

:: नौसड़ चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गोरखपुर पहुंचने के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नौसड़ चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह एवं आलोक प्रसाद, प्रदश्ेा सचिव देवेंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद, आलोक शुक्ला, प्रेमलता चतुर्वेदी,  राकेश यादव, तलत अजीज, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहला अहरारी, डॉ अजीज अहमद, उदयवीर सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
uttarpradesh congress state president ajay kumar lallu alligade yogi government in gorakhpur visit
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed