फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uproar over kanekssn xen office

कनेक्शन को लेकर एक्सईएन दफ्तर पर हंगामा

Tue, 31 May 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 31 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
uproar over kanekssn xen office
हंगामा करते लोग
 कनेक्शन को लेकर नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन दफ्तर पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान उपभोक्ता ने एक्सईएन पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं महकमे के अफसर-कर्मचारियों ने जुर्माना नहीं जमा करने को लेकर दबाव बनाने की बात कह उसे एवं उसके भाई को घेर लिया। उपभोक्ता के फोन करने पर उनके समर्थन में कुछ और लोगों के पहुंचने पर मामला ठंडा हुआ। 
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत राय का देवरिया बाईपास पर गरुण बाजार नाम से सुपर मार्के ट है। उनका कहना है कि कनेक्शन के लिए उन्होंने 30 अप्रैल को आवेदन करने के साथ ही फीस भी जमा कर दी थी। विभाग के नियम के मुताबिक 70 किलोवाट का कनेक्शन होने से ट्र्रांसफार्मर के लिए अपने खर्च पर तार और खंभे भी लगवा दिए, मगर अभी तक उनका कनेक्शन नहीं लगा। एक महीने से जेनरेटर के सहारे वह काम चला रहे हैं। बुधवार को इसी की शिकायत करने वह एक्सईएन एके श्रीवास्तव के पास पहुंचे थे मगर वे कनेक्शन के लिए 35 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने को कहा तो उन्होंने उनका मोबाइल छीनने के साथ ही उनके साथ बदसलूकी की। विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


वहीं एक्सईएन का कहना था कि कनेक्शन मिलने के पहले ही उपभोक्ता ने बिजली जोड़ ली थी। पांच मई को विजिलेंस की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। वह यह जुर्माना नहीं जमा करना चाहते थे और इसीलिए उनपर दबाव बना रहे थे। उन्होंने सिर्फ कनेक्शन के लिए एग्रीमेंट पेपर लाने को कहा था। घूस मांगने और बंधक बनाए जाने संबंधी सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed