फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPPCS,latest news,pre examination,gorakhpur center

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा : इतिहास व भूगोल के सवालों ने उलझाए, करंट अफेयर्स ने दी राहत

Mon, 16 Dec 2019 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
UPPCS,latest news,pre examination,gorakhpur center
exam - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 52 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 35 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इतिहास व भूगोल आधारित सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया जबकि करंट अफेयर्स के ज्यादातर सवाल इस वर्ष की बड़ी घटनाओं पर आधारित थे। इसके साथ सामान्य अध्ययन, विज्ञान और गणित के सवालों को हल करने में भी उन्हें खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


दो पालियों में सुबह 9.30 11.30 बजे तक और 2.30 से 4.30 बजे तक हुई परीक्षा में कुल 24,321 विद्यार्थी नामांकित थे। पहली शिफ्ट में 15,954 ने परीक्षा दी और 8367 विद्यार्थी इसमें शामिल ही नहीं हुए। दूसरी शिफ्ट में 15706 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 8225 गैरहाजिर रहे। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। किसी केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन


इतिहास, भूगोल के सवाल कठिन थे
इस बार पैटर्न कुछ बदला है। यूपीएससी के पैटर्न पर सवाल पूछे गए। तथ्य आधारित सवाल कम थे। इतिहास व भूगोल से सवाल कठिन थे। वहीं करंट अफेयर्स संबंधित सवाल ज्यादा पूछे गए। - दिलीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनरल स्टडी में पर्यावरण से संबंधित सवाल ज्यादा थे। करंट अफेयर्स के भी सवाल थे। जिन्होंने ठीक ढंग से तैयारी की है उनके लिए पेपर कठिन नहीं था। मैंने तो बहुत अच्छे से सभी सवाल हल किए हैं। - अंकिता पांडेय

-
इस बार पेपर थोड़ा सा अलग था। इतिहास और पर्यावरण से सवाल ज्यादा आए थे। पहला पेपर आसान था लेकिन दूसरा पेपर कुछ कठिन था। यूपी से संबंधित सवाल नहीं थे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ है। तृप्ति सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed