{"_id":"5d9f5bd28ebc3e93d965957a","slug":"uppcs-2017-final-result-out-two-student-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, जिले के दो छात्रों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, जिले के दो छात्रों ने मारी बाजी
Thu, 10 Oct 2019 10:12 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा में सफल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की शाम को जारी हुए पीसीएस 2017 के रिजल्ट में कुशीनगर के दो मेधावी भी चयनित हुए हैं। जौरा बाजार के राजुल उपाध्याय को प्रदेश की सूची में नौंवा रैंक मिला है और उनका चयन ट्रेजरी अफसर पद पर हुआ है। इसके अलावा सिंगहा क्षेत्र के सुधाकर शरण पांडेय दूसरी बार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हुए हैं। सुधाकर को इस बार जिला कमांडेंट होमगार्ड का पद मिला है।
विज्ञापन
पडरौना तहसील के खैरटिया गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक श्रीकांत पांडेय के पुत्र सुधाकर शरण पांडेय पीसीएस 2017 की परीक्षा में जिला कमांडेट पद पर चयनित हुए हैं। सुधाकर इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय फेरू छपरा में प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पीसीएस 2015 बैच में चयनित होकर जिला प्रोवेशन अधिकारी बने थे। इनकी तैनाती इस वक्त जिला प्रोवेशन अधिकारी लखनऊ के पद पर है। इसके बाद भी वे पीसीएस परीक्षा की तैयारी में लगे थे और इस बार जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
सुधाकर के चयन पर भाई विष्णु प्रभाकर पांडेय, शिक्षक नेता राजेश कुमार शुक्ल, अनूप सिंह, मंटू राव आदि ने बधाई दी है।
कसया तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा जौरा बाजार निवासी और पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर उपाध्याय के पुत्र राजुल कुमार उपाध्याय का चयन पीसीएस 2017 की परीक्षा में ट्रेजरी अफसर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जौरा बाजार से कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने वाले राजुल ने कक्षा छह से बारह तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से की। लखनऊ के रामस्वरूप कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने वाले राजुल ने पीसीएस 2017 की परीक्षा में नौंवा रैंक हासिल किया। इनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।