फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   upendra tiwari says There is no dearth of talent among people living in rural areas

मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में प्रतिभाओं की नहीं है कोई कमी

Sun, 01 Dec 2019 08:44 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
upendra tiwari says There is no dearth of talent among people living in rural areas
उपेंद्र तिवारी (फाइल फोटो)
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। समय- समय पर यहां की प्रतिभाओं ने विश्व पटल पर ग्रामीण अंचल का नाम रोशन किया है। ग्रामीण अंचल तक खेल को पहुंचाने की दिशा में यूपी सरकार तेजी से काम कर रही है। 
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि फुटबाल, क्रिकेट और हॉकी का बड़ा मैदान सभी गांवों की पहुंच में हो। इसके साथ साथ इंडोर स्टेडियमों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। केंद्र और योगी सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर अमल कर रही है। 
विज्ञापन


यूपी सरकार ने खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी के साथ अच्छी पुरस्कार राशि प्रदान कर रही है। जिससे दूसरे राज्यों का रूख करने वाले खिलाड़ी घरों को वापस लौट रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री ने फीट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत कर आम जनता को तंदुरुस्त रखने की अलख जगाई है। शारीरिक रूप से फिट रहने पर ही आपका दिमाग हिट होगा। स्वस्थ इंडिया के निर्माण में ये मुहिम बेहद कारगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed