फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP police constable suicide in Gorakhpur

यूपी पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, डायल 100 पर थी तैनाती

Fri, 29 Mar 2019 02:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
UP police constable suicide in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर
सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मनीष कुमार गौड़ (28) ने गोरखपुर में कैंट के दिव्यनगर स्थित अपने आवास पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात 9 बजे माता-भाई के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भाई अवनीश उन्हें जगाने गया तो देखा कि छत के कुंडे से रस्सी के सहारे मनीष का शव लटका है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घरवाले खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं दबी जुबान चर्चा है कि सिपाही का एक युवती से प्रेम संबंध था और शादी टूटने के बाद से वह अवसाद में था। 

देवरिया, सलेमपुर के धनतौरी गांव निवासी मनीष के पिता अशोक गौड़ भी पुलिस विभाग में सिपाही थे। 22 जून 2011 में खोराबार इलाके में शातिर बदमाश टोनी ओझा और मनोज ओझा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने हत्या कर भाई को सिपाही के चंगुल से छुड़ाया था। इसके बाद ही मनीष को पिता की जगह नौकरी मिली थी। बहन की शादी देवरिया में 16 मई को तय है। इसे लेकर घर पर निर्माण चल रहा था। 

घर का कामकाज देखने को ही मनीष बुधवार को आया था। भोजन करने के बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चला गया था। भाई अवनीश के मुताबिक काफी रात तक टीवी चलने की भी आवाज आ रही थी। 

वह मैच देख रहे थे। फिर घर में सभी सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह वह नहीं उठे तो कमरे की ओर जगाने गया तो देखा कि शव रस्सी के फंदे से लटका था। भाई का शव देखकर अवनीश चीख पड़ा। शोर सुनकर मां जगदंबा और बहन हेमलता भी वहां पहुंच गईं। घरवालों की सूचना पर आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed