{"_id":"5c9d3a61bdec221435566acf","slug":"up-police-constable-suicide-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, डायल 100 पर थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, डायल 100 पर थी तैनाती
Fri, 29 Mar 2019 02:49 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मनीष कुमार गौड़ (28) ने गोरखपुर में कैंट के दिव्यनगर स्थित अपने आवास पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात 9 बजे माता-भाई के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे।
बृहस्पतिवार की सुबह भाई अवनीश उन्हें जगाने गया तो देखा कि छत के कुंडे से रस्सी के सहारे मनीष का शव लटका है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घरवाले खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं दबी जुबान चर्चा है कि सिपाही का एक युवती से प्रेम संबंध था और शादी टूटने के बाद से वह अवसाद में था।
देवरिया, सलेमपुर के धनतौरी गांव निवासी मनीष के पिता अशोक गौड़ भी पुलिस विभाग में सिपाही थे। 22 जून 2011 में खोराबार इलाके में शातिर बदमाश टोनी ओझा और मनोज ओझा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मनोज ने हत्या कर भाई को सिपाही के चंगुल से छुड़ाया था। इसके बाद ही मनीष को पिता की जगह नौकरी मिली थी। बहन की शादी देवरिया में 16 मई को तय है। इसे लेकर घर पर निर्माण चल रहा था।
घर का कामकाज देखने को ही मनीष बुधवार को आया था। भोजन करने के बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चला गया था। भाई अवनीश के मुताबिक काफी रात तक टीवी चलने की भी आवाज आ रही थी।
वह मैच देख रहे थे। फिर घर में सभी सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह वह नहीं उठे तो कमरे की ओर जगाने गया तो देखा कि शव रस्सी के फंदे से लटका था। भाई का शव देखकर अवनीश चीख पड़ा। शोर सुनकर मां जगदंबा और बहन हेमलता भी वहां पहुंच गईं। घरवालों की सूचना पर आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।