फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath Pray of God in Navaratra 2019

यूपी: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की काल रात्रि पूजा, हवन और अन्य अनुष्ठानों में रहे शामिल

Sat, 05 Oct 2019 10:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Pray of God in Navaratra 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी आदित्यनाथ ने आज प्रात: सप्तमी को मां कालरात्रि का पूजन किया और विधिवत् आरती की। 

विज्ञापन


नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार हवन और महानिशा पूजा रात्रि में अष्टमी होने पर ही होता है, इसलिए आज शाम से अष्टमी लगने के कारण गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा गौरी गणेश पूजन के अलावा सभी देवी-देवताओं की पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद शाम सात बजे वेदी पर उगे (जमे) जई (जौ के पौधे) को गोरक्षपीठाधीश्वर और आचार्यगण द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच काटा गया। हवन वेदी पर विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान और पूजन किया गया। इसके बाद दुर्गा सरस्वती के संपूर्ण पाठ के साथ हवन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बलि के रूप में नारियल, गन्ना, केला, जायफर आदि का सात्विक बलि देकर आराधना का कार्य संपन्न हुआ। आखिर में आरती और क्षमायाचना के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

रात्रि में अष्टमी की विशेष महानिशा पूजा विधिविधान से गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा नाथ परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रों के बीच संपर्ण कराया गया।

इस अवसर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि शारदीय नवरात्र शक्ति संग्रह का महापर्व है इस नवरात्र में विधि पूर्वक महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती की समष्ठी रूप, अष्टभुजा दुर्गा के प्रत्यक्ष रूप से विधि पूर्वक पूजन करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है।


उन्होंने कहा कि महाष्टमी का महानिशा पूजा और सात्विक पंचबलि से न केवल शारीरिक और मानसिक क्लेश दूर होते है अपितु शक्ति संचय के साथ-साथ यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

हवन, पूजन और पाठ का संपूर्ण कार्यक्रम मठ पुरोहित पंडित रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में डाॅ अरविंद कुमार चतुर्वेदी, डाॅ. रोहित कुमार मिश्र, पुरूषोत्तम चैबे, डाॅ. दिग्विजय शुक्ल, बृजेश मणि मिश्र और अन्य श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के अन्य आचार्यगण और वेद पाठी छात्रों द्वारा संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed