{"_id":"5a7718454f1c1b410b8b6faf","slug":"up-board-question-paper-of-102-examination-center-has-been-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 102 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 102 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र बदले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में प्रश्नपत्रों के बंडल चोरी होने के बाद गोरखपुर के छह विषयों के पेपर लीक होने की आशंका को देखते हुए यूपी बोर्ड ने जिले के भी 102 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों को बदलने का निर्णय लिया है। इनमें मंडलीय कारागार में बना परीक्षा केंद्र भी शामिल है। गोरखपुर जिले के इन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को सोमवार को प्रश्नपत्र मुहैया कराए जाएंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 170057 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए कुल 208 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले दिनों हरदोई में प्रश्नपत्रों के कई बंडल चोरी हो गए। बोर्ड में जब प्रश्नपत्रों के कोड मिलाए गए तो पता चला कि 13 जिलोें के प्रश्नपत्र उसमें शामिल हैं। इनमें गोरखपुर के परीक्षा केंद्रों के कोड नंबर 19776 से 19877 भी हैं। इसके अलावा मंडलीय कारागार में बना परीक्षा केंद्र का कोड भी लीक होने की आशंका में बनी सूची में है। इसे देखते हुए बोर्ड ने आनन-फानन में प्रश्नपत्र बदलने का निर्णय लिया है।
इनके विषयों के बदलेंगे प्रश्नपत्र
हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रारंभिक गणित, चित्रकला।
बोर्ड की तरफ से जिले के 102 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र बदलने के निर्णय लिए गए हैं। सोमवार की सुबह तक प्रश्नपत्र आ जाएंगे और दोपहर तक सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को मुहैया करा दिए जाएंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रश्नपत्रों का वितरण राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से होगा।
विज्ञापन
- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस
नकल माफिया का जुगाड़ फेल
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया का जुगाड़ फेल हो गया है। पेपर लीक कराकर और कॉपियां छपवाकर नकल कराने की पूरी योजना थी लेकिन शासन की सक्रियता से इस योजना पर पानी फिर गया है। सूत्रों की माने तो परीक्षा केंद्र बनाए गए जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने पेपर लीक कराने का इंतजाम कर रखा था। इनमें कुछ कॉलेज पहले भी नकल कराने के लिए चर्चाओं में रहे हैं। इसी आशंका पर परीक्षा शुरू होने से पहले 102 परीक्षा केंद्रों के पेपर बदल दिए गए। नकल रोकने के लिए इस वर्ष सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। निगरानी को सचल दस्ता, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं पूर्व में नकल कराने में आरोपों से घिरे आठ कॉलेजों में एसटीएफ के सिपाहियों की भी तैनाती की गई है।
जुबिली में शिफ्ट हुआ बोर्ड कार्यालय
डीआईओएस दफ्तर में चल रहे यूपी बोर्ड के जिला कार्यालय को मुख्य संकलन केंद्र जुबिली इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। परीक्षा होने तक यह कार्यालय संचालित रहेगा। परीक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को किसी प्रकार की समस्या होने पर अब उन्हें जुबिली इंटर कॉलेज में बने दफ्तर में ही संपर्क करना होगा।
कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर ग्रहण कराएं कार्यभार
डीआईओएस ने जिले में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि कक्ष निरीक्षक बनाए गए शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा से संबंध किए किए लोगों को तत्काल कार्यमुक्त करें और केंद्र व्यवस्थापक उन्हें कार्यभार ग्रहण कराएं। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र व्यवस्थापक को चार्ज दिलाया
लाल बहादुर शास्त्री उच्चतम माध्यमिक विद्यालय राखूखोर, पीपीगंज में रविवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को चार्ज दिला दिया। इस विद्यालय में प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विवाद के कारण अभी तक कॉपी और प्रश्नपत्र नहीं पहुंचा था। रविवार की एडीआईओएस जीएन सिंह, वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र श्रीवास्तव ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य के कमरे में लगा ताला खुलवाया और अंदर रखी आलमारी खाली कराई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुकुल पांडेय और सह केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद पाठक भी मौजूद रहे।
पारिश्रमिक भुगतान के लिए वेबसाइट पर भेजे पत्र
डीआईओएस ने 2010 से 2017 तक बोर्ड परीक्षा में कार्यरत केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, लिपिकों एवं परिचारकों को निर्देश दिए हैं कि पारिश्रमिक भुगतान के लिए परिषद कार्यालय की मेल आईडी पर upmsp@rediffmail.com पर ईमेल करने के साथ ही रजिस्टर्ड डाक से भी प्रार्थना पत्र भेजें।