{"_id":"5bf41815bdec2269637c300b","slug":"two-policemen-suspended-who-sleeping-during-duty-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर सो रहे दो पुलिसकर्मी निलम्बित, एसपी आकाश तोमर ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर सो रहे दो पुलिसकर्मी निलम्बित, एसपी आकाश तोमर ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायल 100 टीम में तैनात दो पुलिसकर्मी मंगलवार को एसपी के निरीक्षण में सोते मिले। जिससे नाराज एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी आकाश तोमर मंगलवार को मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जा रहे थे।
अभी वह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली के पास पहुंचे ही थे कि उनकी नजर डायल 100 के पीआरवी वाहन 2545 पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और पीआरवी वाहन के पास पहुंचे। उस दौरान पीआरवी में दो कांस्टेबल सोते हुए मिले।
एसपी ने उन्हे जगाया तो वे उठे और सामने एसपी को खड़ा देख वाहन से उतरकर माफी मांगने लगे। एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि डायल 100 के पीआरवी वाहन 2545 में तैनात कांस्टेबल फूलबदन यादव और शिवेंद्र विश्वकर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इसकी जांच एएसपी को दी गई है।