{"_id":"e5b6784acfaff1f4475d9650e8a88750","slug":"two-people-injured-in-bull-fighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सांड़ों की लड़ाई में चाचा-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सांड़ों की लड़ाई में चाचा-भतीजा घायल
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सांडों का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को दो सांड़ों की लड़ाई में बाइक से घर लौट रहे बिछिया के दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने घर भेज दिया। नाराज लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी मगर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी। बुधवार को भी सांड़ के हमले में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।
बिछिया के रहने वाले विशाल (20) अपने चाचा सोनू के साथ बाइक से किसी काम से निकले थे। सुबह साढ़े दस बजे के करीब घर लौटते समय पीएसी गेट के सामने आपस में लड़ रहे दो सांड़ लड़ते-लड़ते उनकी बाइक से आ भिड़े। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। सोनू को हल्की चोटें आई है मगर विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल ले गए। वहां विशाल को छह टांके लगाने पड़े। हादसे के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। मगर किसी जिम्मेदार ने कार्रवाई की सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी से लेकर पीएसी गेट के बीच में एक दर्जन से ज्यादा सांड़ हैं और आए दिन इनसे हादसे हो रहे हैं।
शिकायत के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अभी दो दिन पहले ही सांड़ के हमले से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके पहले तिवारीपुर इलाके में सांड़ के हमले से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद भी नगर निगम के अफसरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और वे सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
मैंने पशुबाड़ा का निरीक्षण किया है। वहां पर चारा आदि की सभी व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही सांड़ों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त