फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two killed four injured in truck-Bolero collision in kushinagar

कुशीनगरः ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

Sat, 20 Jul 2019 04:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Two killed four injured in truck-Bolero collision in kushinagar
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

शनिवार की रात हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे के पास ट्रक और बोलेरों की भिंडत में बोलेरों सवार दो लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। जबकि बोलेरों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर बाद में पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन


घायलों को लोगों ने सीएचसी हाटा भेजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

शनिवार की रात गोरखपुर की ओर बोलेरों सवार कसया की ओर लौट रहे थे। अभी हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे के पास बोलेरों पहुंची ही थी। उसी दौरान कसया की ओर से गुजरी ट्रक से बोलरों की सीधी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बोलेरों सवार कसया के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले 37 वर्षीय रामदेव वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पडरौना के रहने वाले शाहिद अहमद 17 वर्ष, तबरेज आलम 22 वर्ष, विजय प्रताप सिंह 40 वर्ष, सुनिल कुशवाहा 27 वर्ष, संतोष कुशवाहा 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरों के अंदर फंसे सभी घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया। जहां से डॉक्टर ने सभी घायलों को प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिय। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शाहिद अहमद की भी मौत हो गई। जबकि शेष घायलों को इलाज चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed