{"_id":"5c2df00abdec2256d743d423","slug":"two-died-in-road-accident-at-basti-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बेकाबू पिकअप रोडवेज से टकराई, हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बेकाबू पिकअप रोडवेज से टकराई, हादसे में दो की मौत
Thu, 03 Jan 2019 04:50 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Jan 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बस्ती के नगर थाने के दुबखरा के पास नीलगाय से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप की बॉडी काटकर दोनों के शव निकाले गए।
देवरिया के खीरी थाना लार निवासी संजीव कन्नौजिया (24) बुधवार को पिकअप पर कुछ सामान लादकर लखनऊ गए थे। उनके साथ गयागीर निवासी सोनू राजभर (23) भी थे। रात करीब एक बजे दोनों देवरिया लौट रहे थे।
विज्ञापन
नगर थाने के दुबखरा के पास रोड पर अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने में अनियंत्रित हुई पिकअप डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई। तभी लखनऊ की तरफ जा रही अवध डिपो की बस ने पिकअप में टक्कर मार दी।

Trending Videos
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव व फुटहिया चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कटर से पिकअप की बॉडी काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।