फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested over murder in Student leader

यूपी: हमलावरों ने छात्र नेता को मारी गोली, विरोध प्रदर्शन में कई गाड़ियों को हुआ नुकसान

Wed, 09 Oct 2019 06:18 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested over murder in Student leader
हमलावर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर के मालवीय रोड के पास बाइक सवार हमलावरों ने सुबह करीब सवा नौ बजे छात्र नेता कबीर तिवारी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हाथ और सीने के पास गोली लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले गई।  इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमें कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


हालात बेहद नाजुक देख डॉक्टरों ने घायल छात्रनेता को केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लिया है।  जिसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस इसकी अभी पुष्टि नहीं कर रही है। कोतवाल शमशेर सिंह के अनुसार कबीर तिवारी का रंजीत चौराहे के निकट एक प्लॉट लिया था। जिस पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह अकेले ही प्लॉट पर जा पहुंचा। तभी बाइक सवार तीन हमलावर पहुंचे और फायर कर दिया। 
इस घटना को कुछ महीने पहले एपीएन पीजी कॉलेज के सामने हुई फायरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। घटना स्थल और अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

वहीं कप्तानगंज सीएचसी पर भारी संख्या में कबीर के समर्थकों का जमावड़ा लगा जिसके बाद तिवारी के समर्थक हिंसक प्रदर्शन करने लगे। वहीं हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक दरोगा को इस दौरान चोट भी लगी। वहीं पुलिस चौकी में आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed