{"_id":"57056bd64f1c1b2771c811c6","slug":"two","type":"story","status":"publish","title_hn":" ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टर हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टर हटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में तैनात दो डॉक्टरों को हटा दिया गया है। डीजी हेल्थ ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि दोनों ही डॉक्टर अस्पताल में आते ही नहीं थे और इसे लेकर कई लोगों ने शासन में शिकायत की थी।
एमसीआई के मानक को पूरा करने के लिए चर्म रोग विभाग में दो डॉक्टरों की तैनाती संविदा पर की गई थी। डॉ. अश्वनी अग्रवाल और डॉ. गौरव विभाग में एकाध दिन ही आया करते थे। डीजी हेल्थ ने पहले इसकी निगरानी का आदेश और चेतावनी दी थी मगर डॉक्टरों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया है। अब डीजी हेल्थ ने दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है।
हालांकि अस्पताल प्रशासन इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। डॉक्टरों को हटाए जाने के बारे में डीजी हेल्थ ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।