फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck collision with the cane laden tractor trolley two dead in basti

यूपीः गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो श्रमिकों की मौत

Fri, 11 Jan 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Truck collision with the cane laden tractor trolley two dead in basti
road accident - फोटो : फाइल फोटो

परशुरामपुर क्षेत्र की घघौवा चौकी के पास हाईवे पर केशवपुर गांव के निकट बुधवार की रात 10:30 बजे ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अयोध्या स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हाईवे पर बड़ौरा गांव से गन्ना लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली मसौधा चीनी मिल जा रही थी। इसपर लखीमपुरखीरी के रायपुर थाना क्षेत्र के टांडा निवासी श्रमिक विनोद सिंह, गोविंद सिंह और सज्जन सिंह सवार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली अभी मांचा के पास पहुंची थी कि अयोध्या की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर सवार विनोद सिंह और सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परशुरामपुर पुलिस ने एनएचएआई की मदद से घायल को अयोध्या जिला चिकित्सालय भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed