फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   triple talaq case registered against four husband announced on phone

बस्ती: दहेज न देने के कारण पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Nov 2019 06:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 27 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
triple talaq case registered against four husband announced on phone
तीन तलाक - फोटो : PTI

बस्ती कलवारी थानाक्षेत्र के अगौना बाजार में विवाहिता को लुधियाना से फोन पर तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कलवारी बाजार निवासी मुसर्रत बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसका निकाह 27 अप्रैल को अगौना थाना कलवारी निवासी मोहम्मद उस्मान के साथ हुआ था। वह ससुराल जाने के बाद नौ मई को परिवार के अन्य लोगों के साथ लुधियाना पंजाब चली गयी। 
विज्ञापन


जहां उसके पति सहित परिवार के बाकी सभी लोग रहते हैं। मुसर्रत के अनुसार दस दिन बीतने के बाद पति, ससुर मोहम्मद इसहाक, सास शकीला और ननद नाजमा खातून दहेज में बुलेट बाइक, फ्रिज व अन्य सामन की मांग करने लगे। विवाहिता का कहना है कि शादी में उसके पिता सारा सामान दे रहे थे तो ससुराल के लोग सामान की जगह पांच लाख रुपये नगद मांगने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने लगे कि सामानों को लुधियाना ले जाने में दिक्कत होगी। वहीं शादी के बाद सबलोग मिलकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पति कहता था कि घर में कामवाली की आवश्यकता थी, जो मुसर्रत बानो के रूप में मिल गयी है। उसके साथ  दुर्व्यवहार करने लगे। 

उत्पीड़न से आजिज आकर उसने अपने पिता यार मोहम्मद को फोन पर सारी बात बताई। पिता उसे लाने लुधियाना पहुंचे तो उनके साथ भी मार पीट की गई। जिसके बाद वह पिता के साथ मायके कलवारी चली आयी।
   
विवाहिता मुसर्रत का कहना है कि मायके आने के बाद पति से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं किया। एक दिन दूसरे की मोबाइल से जब कॉल किया तो पत्नी की आवाज सुनकर उसने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। कहा कि अब तुमसे कोई सम्बन्ध नहीं रह गया। 


इन शब्दों को सुनकर वह अवाक रह गयी और अपने परिवार के लोगों को बताया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास और ननद के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed