फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   treatment on the report of MRI in medical college

एमआरआई रिपोर्ट पर हो रहा इलाज

Fri, 05 Aug 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 05 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
treatment on the report of MRI in medical college
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई तो हो रही है लेकिन उसकी प्लेट नहीं मिल पा रही है। इससे इंसेफेलाइटिस समेत कई बीमारियों का इलाज प्रभावित हो रहा है। उधर, रोजाना तीमारदार प्लेट की आस में एमआरआई सेंटर पहुंच रहे हैं। एक जुलाई से ही प्लेट खत्म होने से मरीजों की जांच की केवल रिपोर्ट ही दी जा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा शुरू हुए अभी मुश्किल एक ही महीने हो सके हैं मगर दिक्कतें आने लगी है। ऑर्डर भेजे जाने के बावजूद कंपनी की लेटलतीफी की वजह से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब तो डॉक्टर भी सीटी स्कैन कराकर ही काम चला लेना चाह रहे हैं या फिर रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो कई ऐसे मामले होते हैं जिसमें जांच प्लेट के बिना बीमारी को ठीक से समझा नहीं जा सकता है। एक जुलाई को प्लेट खत्म होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी गई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि एमआरआई प्लेट के लिए ऑर्डर भेज दिया गया है। शीघ्र ही प्लेटें आ जाएंगी।

पांच दिन से दौड़ रहा
मेरे बेटा अमित वार्ड नंबर 12 में भर्ती है। उसे झटके आ रहे थे तो डॉक्टर ने एमआरआई लिखा। जांच भी हो गई मगर अभी तक प्लेट नहीं मिली। रोज ही डॉक्टर प्लेट के बारे में पूछते हैं और सेंटर पर जाने पर अगले दिन बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुखलाल, गोला

कल आने को कहते हैं
बेटी गुड़िया का एमआरआई एक अगस्त हो ही हुआ है। अभी तक जांच प्लेट नहीं मिली। प्लेट मिले तो डॉक्टर को दिखाकर आगे दवा कराऊं। सेंटर पर जाने पर सिर्फ यही बताया जाता है कि कल आना। तीन दिन आकर लौट चुका हूं।
 - रमेश वर्मा, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed