फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traveller

लखनऊ रूट पर ट्रैवलरों की डग्गामारी फिर शुरू

Mon, 09 May 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 May 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
traveller
ट्रैवलरों की डग्गामारी फिर शुरू - फोटो : amar ujala
परिवहन विभाग की कार्रवाई बंद होते ही रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी से लखनऊ रूट पर ‘ट्रैवलरों’ की डग्गामारी फिर शुरू हो गई है। अब तो ट्रैवलर संचालकों ने पुलिस चौकी को ही अपने बैठने का स्थान बना लिया है। परिवहन विभाग की चुप्पी और पुलिस की मिलीभगत से ट्रैवलर संचालकों का हौसला बुलंद है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने पिछले दिनों कई ट्रैवलरों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसका असर कुछ दिनों तक तो रहा, लेकिन विभाग के शांत पड़ते ही इनका फिर बेखौफ संचालक शुरू हो गया है। पहले इनका संचालन चोरी-चुपके रात में हो रहा था, लेकिन इन दिनों से सुबह से लेकर रात तक रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के ठीक सामने से धड़ल्ले से ट्रैवलर संचालित होने लगे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ट्रैवलर संचालकों को शरण देने वाला महाराजगंज का एक व्यक्ति पुलिस चौकी में ही बैठकर लेनदेन करता है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी इस काम में जुटा रहता है।नाम न छापने के अनुरोध पर कुछ ट्रैवलर मालिकों ने बताया कि जिसके इशारे पर यह पूरा खेल चल रहा है, रेलवे स्टेशन पर उसे ‘आर’ और ‘डी’ के नाम से जाना जाता है। ‘आर’ का काम ‘ट्रैवलरों’ में सवारियां भरवाना है, जबकि ‘डी’ का काम सेटिंग बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर सभागार में बैठक है। इसमें परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा रखा जाएगा। वहां से मिले निर्देश पर आगे रणनीति तय होगी।
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो

छुट्टियां पड़ने की वजह से बीच में एक से दो दिन कार्रवाई बंद हो गई थी। मंगलवार से फिर से अभियान चलाया जाएगा।
- राकेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed