फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train run with more passenger across the country: Chairman

देश भर में ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाएंगे : चेयरमैन

Fri, 08 Feb 2019 06:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 08 Feb 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Train run with more passenger across the country: Chairman
Indian Railway
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की मांग के अनुसार देश भर में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए ट्रेनों के कोच की संरचना में भी बदलाव किया जा रहा है। ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो।
विज्ञापन


उन्होंने सफाई को लेकर अधिकारियों की शाबाशी दी। कहा कि ट्रेनों को समय से चलाने को लेकर सार्थक योजनाएं बनाएं। जरूरत के हिसाब से ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य को समय से पूरा कराएं। 
विज्ञापन


इससे पहले चेयरमैन ने 65.93 करोड़ से बन रहे विद्युत लोकोशेड का निरीक्षण किया। मरम्मत के लिए आए इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन ने निर्माणाधीन भवन, रेलवे लाइन पिट, सड़क को भी देखा और जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब-वे, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म एक व नौ, स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करने के बाद यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। चेयरमैन ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी योजनाएं समय से पूरा कराएं। 

अंत्योदय कल्याण केंद्र में उपहार बांटे
गोरखपुर। चेयरमैन अंत्योदय कल्याण केंद्र भी गए। यहां रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष अर्चना यादव के साथ गरीब बच्चों को अल्पाहार और उपहार दिया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस केंद्र को रेलकर्मी आर्थिक सहयोग देकर संचालित करते हैं। 


नैरो गेज डीजल इंजन का लोकार्पण किया
गोरखपुर। रेल म्यूजियम में ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर स्थापित नैरो गेज डीजल रेल इंजन का लोकार्पण किया। रेल कोच ‘पैलेस ऑन व्हील’ एवं वातानुकूलित हेरिटेज रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed