{"_id":"56fab0a44f1c1be44af00202","slug":"train-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ इंटरसिटी में छापा, 32 सौ रुपये के साथ टीटीई हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ इंटरसिटी में छापा, 32 सौ रुपये के साथ टीटीई हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
गोरखपुर। लखनऊ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक टीटीई को रेलवे की सतर्कता टीम ने 32 सौ रुपये नकद के साथ पकड़ लिया। सतर्कता टीम को देखते ही टीटीई कोच के बाथरूम में चले गए थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय को लखनऊ इंटरसिटी में सीट के एवज में रुपये लेने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यातायात और सतर्कता विभाग की संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग का निर्देश दिया। मंगलवार की शाम करीब छह बजे ट्रेन गोंडा स्टेशन से चली थी कि छापेमारी कर दी गई। टीम को देखते ही टीटीई आरपी सिंह एसी कोच के बाथरूम में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली।
चेकिंग टीम ने इसकी सूचना देकर बस्ती में आरपीएफ टीम को बुला लिया। आरपीएफ ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और टीटीई की तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 सौ रुपये नकद मिले। इसके बाद टीम के लोगों ने एसी कोच में यात्रियों की जांच की तो उसमें छह लोग जनरल टिकट पर सफर करते मिले।
विज्ञापन
यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया। टीम की संस्तुति पर रेल प्रशासन ने टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि टीटीई पिछले साल भी वैशाली एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों से रुपये लेकर गलत तरीकेे से सफर कराने के मामले में सस्पेंड हो चुके हैं।