फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train concellition news

कोहरे में निरस्त में नहीं होगी गोरखधाम व एलटीटी सुपरफास्ट

Mon, 18 Nov 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
train concellition news
कोहरे में निरस्त नहीं होगी एलटीटी सुपरफास्ट व गोरखधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन

गोरखपुर। कोहरे में ट्रेनों के बेहतर संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब घना कोहरा पड़ने पर भी गोरखधाम एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त नहीं होगी। दोनों ट्रेनों के फेरे भी नहीं घटाए जाएंगे। इनके लिए एक-एक अतिरिक्त रैक का इंतजाम रेल प्रशासन ने कर रखा है। ट्रेनों की गति बढ़ाने और हादसे को रोकने के लिए सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के इंजन में एंटी फॉग डिवाइस लगाए जा रहे हैं। साथ ही सिग्नल पर चूने की लकीरें बनाई जा रही हैं।
गोरखपुर से रोजाना करीब 146 एक्सप्रेस ट्रेनें और 27 पैसेंजर ट्रेनें रवाना होती हैं। इसके अलावा 40 से 50 मालगाड़ियां भी गुजरती हैं। घना कोहरा पड़ने पर ट्रेनें 24 घंटे से ज्यादा विलंब हो जाती हैं। ऐसे में ट्रेनों का संचालन निरस्त करना पड़ता है। लेकिन अब गोरखधाम एक्सप्रेस और गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेनों को रोजाना चलाने के लिए विकल्प में एक रैक साइड लाइन पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कोहरे में कॉसन पर चलेंगी ट्रेनें
ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने एडवाइजरी जारी किया है। घने कोहरे में ट्रेनें कॉसन पर चलाई जाएंगी। रेलवे स्टेशनों पर यह जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की होगी। जिन ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगी है उसकी गति थोड़ी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नल जानने के लिए लगेंगे पटाखे
सिग्नल को जानने के लिए अभी पुरानी तकनीक का ही इस्तेमाल किया जाएगा। सिग्नल दिखाई नहीं देता है तो कंट्रोल को सूचित कर पटरी पर पटाखे लगाए जाएंगे। ट्रेन गुजरने पर पहिए के नीचे आकर पटाखे फूटते हैं। आवाज सुनकर चालक समझ जाता है कि आगे 270 मीटर पर सिग्नल है। रेलकर्मी रेलवे लाइन पर पटाखा लगाने के बाद 55 मीटर की दूरी पर खड़ा रहता है।
टार्च नहीं, अब लाइट वाले हेलमेट से निगरानी
पटरियों की निगरानी करने वाले ट्रैक मैन, पेट्रोल मैन और की-मैन टार्च जलाकर ट्रैक की निगरानी नहीं करेंगे। वे अब एलईडी लाइट लगे हेलमेट पहनकर पटरियों को देखेंगे। इससे उनके हाथ फ्री रहेंगे और ट्रैक के ज्वाइंट पर की को झुककर देख भी सकेंगे। उन्हें अब विंटर जैकेट भी दिया गया है, जिस पर रिफ्लेक्टर लगा होगा।
ये सुविधाएं होंगी
सभी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगा रहे एंटी फॉग डिवाइस
सिग्नल की ओर चूने की बना रहे लकीर
सिग्नल पोस्ट, क्रॉसिंग पर रिफ्लेक्टर
क्रॉसिंग के पास वाले गांवों में जागरूकता शिविर
पेट्रोल मैन व कीमैन को माइनर लाइट वाले हेलमेट, विंटर जैकेट
ट्रेनों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को गाइड लाइन भेजी गई है। रेलवे ट्रैक की नियमित पेट्रोलिंग कराई जा रही है, ट्रेनों के इंजन में एंटी फाग डिवाइस लगाए जा रहे हैं। जितने भी सुरक्षा संबंधित उपाय हैं वे अपनाए जाएंगे।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
पूर्वोत्तर रेलवे की 20 पैसेंजर ट्रेनें होंगी निरस्त
गोरखपुर। कोहरे की संभावना को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की 20 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की जाएंगी। इसमें गोरखपुर से चलने वाली छह ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने गोरखपुर से चलने वाली नरकटियागंज रूट की दो पैसेंजर तथा सीवान, कप्तानगंज, बस्ती और नौतनवां पैसेंजर का निरस्त करने की योजना तैयार की है। इसके अलावा 14 पैसेंजर ट्रेनें दूसरे मंडल की हैं। जल्द ही ट्रेनों के रद किए जाने की सूचना जारी की जाएगी।

इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे की 28 एक्सप्रेस ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं। इसमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 25 ट्रेनों का फेरा कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed