{"_id":"5c042b8abdec2241c465c3cd","slug":"train-accident-fail-in-kushinagar-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बड़ा रेल हादसा टला, क्रासिंग खुली थी और तभी आई ट्रेन को युवाओं ने ऐसे रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बड़ा रेल हादसा टला, क्रासिंग खुली थी और तभी आई ट्रेन को युवाओं ने ऐसे रुकवाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवाओं की सक्रियता से बचा रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के पडरौना नगर के सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर रविवार की रात कुछ युवकों की सजगता से बड़ा ट्रेन हादसा बच गया। दरअसल, क्रासिंग खुली थी और तभी गोरखपुर से सीवान जा रही ट्रेन आ पहुंची।
विज्ञापन
युवकों ने खतरे को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और कपड़े लहराकर ट्रेन को 500 मीटर पहले नौका टोला क्रासिंग पर रुकवा लिया। बाद में युवाओं के साथ आसपास के लोग सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चंद कदम पर कोतवाली होने के बावजूद आधे घंटे बाद तीन पुलिस कर्मी पहुंचे और क्रासिंग बंद करवाया। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन गुजर पाई।
नगर के रहने वाले अनिल जायसवाल, सूर्य प्रकाश मोदनवाल, शिवम जायसवाल, विशाल मोदनवाल, आलोक शर्मा व चंद्रशेखर ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे के आसपास सुभाष चौक स्थिति रेलवे क्रासिंग खुली हुई थी।
विज्ञापन
उसी दौरान गोरखपुर से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। ऐसा देखकर वे घबड़ा गए और शोर मचाते हुए 500 मीटर पश्चिम नौका रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए और अपने कपड़े उतारकर ट्रेन को रुकवाने के लिए लहराने लगे।
किसी तरह ट्रेन रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद सुभाष चौक क्रासिंग पर लोगों की भीड़ जुट गई। 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और गेटमैन को ढूंढ कर लाई। तब जाकर क्रॉसिंग बंद कराया जा सका और ट्रेन आगे गई।
समय रहते ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोक लिया गया। प्रथम दृष्टया 68 नंबर क्रासिंग के गेटमैन ईश्वर चंद्र की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गेटमैन नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी नशे की बात कही। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
-भगवती मल्ल, स्टेशन मास्टर