{"_id":"593027334f1c1b1e10bdad23","slug":"toy-train-will-be-run-in-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़िया घर में दौड़ेगी ट्वॉय ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़िया घर में दौड़ेगी ट्वॉय ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियाघर की जमीन का निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल कुमार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर अनिल कुमार ने गुरुवार को रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित चिड़िया घर का निरीक्षण किया। करीब 40 मिनट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था और वन विभाग के अफसरों से वहां होने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली और प्रगति जांची। उन्होंने कहा कि चिड़िया घर सीएम की प्राथमिकता में है, लिहाजा हर हाल में अगले साल तक काम पूरा कर लोगों के लिए खोल दिया जाए। कमिश्नर ने सुझाव दिए कि बच्चों के मनोरंजन के लिए वहां ट्वॉय ट्रेन का भी संचालन किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
डीएफओ ने बताया कि चिड़िया घर में बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क, कैफेटेरिया, पशुओं के लिए अस्पताल आदि भी बनाए जाएंगे। बाड़े तैयार होते ही यहां सांभर, चीतल, मोर समेत सौ जानवर लाए जाएंगे। चिड़िया घर बनाने के लिए स्वीकृति मिले पांच साल से अधिक का समय बीत गया। इस बीच दो बार इसका नाम बदले जाने के साथ ही कार्यदायी संस्था भी बदली जा चुकी है। अभी बाउंड्रीवाल बनाने तक का काम पूरा नहीं हो सका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसमें थोड़ी तेजी आई है। सीएम का जिला होने की वजह से शासन इसे लेकर गंभीर हुआ है। यही वजह है कि हाल ही में और फंड जारी करने के साथ ही इसकी मॉनीटरिंग को लेकर भी अफसर संजीदा दिखाई दे रहे हैं।