फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   today night eight pm nh closed

आज रात आठ बजे से बंद हो जाएगा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे

Fri, 26 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
today night eight pm nh closed
आज रात आठ बजे से बंद हो जाएगा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे
विज्ञापन

गोरखपुर से आने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोक दिया जाएगा
संतकबीरनगर। सावन माह में भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को देखते हुए 27 जुलाई की रात आठ बजे नेशनल हाइवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। मगहर, कांटे और मेंहदावल बाइपास पर बैरिकेटिंग की जाएगी। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने कर ली है।
एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि कावंड़ यात्रा 27 जुलाई से शुरू हो रही है। जिसमें कांवड़िए दो दिन पहलेे अयोध्या में जल भरकर वापस बस्ती के भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। हाइवे पर कांवड़िया पैदल ही चलते है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए मगहर के पास बैरिकेटिंग की जा रही है। गोरखपुर से आने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोक दिया जाएगा। उन्हें दुर्गा मंदिर से वापस घघसरा रोड होते हुए बाखिरा, नंदौर होते हुए बांसी(सिद्धार्थनगर), इटवा, बलराम, गोंडा, श्रावस्ती होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। इसी तरह से खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बैरिकेटिंग की जाएगी। लखनऊ जाने वाले वाहनों को मेंहदावल होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा। इसी तरह से कांटे में भी बैरिकेटिंग की जाएगी। बस्ती सीमा में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह आदेश शनिवार की रात आठ बजे से 29 जुलाई की रात आठ बजे तक के लिए है। इस दौरान हाईवे पर वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कल रात से खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर रोक
संतकबीरनगर। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को दो बजे तक धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सावन माह में सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहती है। तामेश्वर नाथ मंदिर पर भारी मात्रा में श्रद्धालु बिड़हरघाट के सरयू नदी से जल भरकर व अन्य स्थानों से जल भरकर जलाभिषेक करते हैं। कावंड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रूटडायवर्जन किया गया है। जिसमें खलीलाबाद से धनघटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मगहर होते हुए मैंसिर के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। बस्ती की तरफ से भुवरिया, पायलपार होते हुए धनघटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन का आवागमन रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही तामेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed