{"_id":"9d4b6675e0e2193779861df19609a918","slug":"today-is-voting-for-mlc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, वोटिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, वोटिंग कल
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार की सुबह कलेक्ट्रेट से रवाना होने लगेंगी। सभी बूथों पर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जबकि मतगणना छह मार्च को होगी। चुनाव के लिए कुल 32 बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 12 बूथ महराजगंज और 20 बूथ गोरखपुर में है। गोरखपुर के सभी 19 ब्लॉक के अलावा एक बूथ जिला पंचायत परिषद कार्यालय में बनाया गया है।
जिले की पांच संवेदनशील बूथों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। आयोग के निर्देश पर इन बूथों की मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग होगी। आयोग के अफसरों समेेत कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया को देख सकेगा। इनमें जंगल कौड़िया, बांसगांव, उरुवां, चरगावां और खजनी ब्लॉक के बूथ शामिल हैं। इसके अलावा आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन्हें टीवी स्क्रीन से जोड़ा जा रहा। ये सभी टीवी स्क्रीन बूथ के बाहर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी व्यक्ति भीतर की प्रक्रिया को देख सके। डीएम ने बताया कि ज्यादातर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जो बूथ बचे हैं उन पर भी शाम तक कैमरे लगा दिए जाएंगे।
सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के अलावा वहां एक-एक माइक्रोआबजर्वर भी तैनात रहेंगे जो केंद्रीय विभागों के कर्मचारी होंगे। ये माइक्रोआबजर्वर सीधे प्रेक्षक को रिपोर्ट करेंगे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि हर दो बूथ पर एक जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।