फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   to romove traffic problem the plan will be apply on 1st january

जाम से निजात की प्लानिंग पर अमल शुरू

Sat, 26 Dec 2015 01:28 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
महानगर में जाम से निजात के लिए प्लानिंग पर अमल शुरू हो गया है। परिवहन, रोडवेज, यातायात पुलिस, नगर निगम, जीडीए और पुलिस महकमे ने प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। एक जनवरी 2016 से इस पर अमल होता नजर आएगा। प्लानिंग के मुताबिक बनाए गए 13 नो इंट्री प्वाइंट पर ही डीजल टेंपो को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


नो इंट्री प्वाइंट को ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने चिह्नित कर लिया है। इन प्वाइंट पर अनाधिकृत वाहनों के साथ साथ काले रंग वाले टेंपो को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। इतना ही नहीं गुड्स ट्रांसपोर्ट आने वाले ट्रकों को भी नो इंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा। यातायात पुलिस और आरटीओ की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान अनाधिकृत और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


पुलिस महकमे की मदद से परिवहन विभाग की टीम शहर के विभिन्न चौराहों पर बने टेंपो स्टैंड पर विशेष चेकिंग करेगी। जिन जगहों पर नगर निगम से स्टैंड निर्धारित नहीं है उन जगहों पर कोई भी गाड़ी सवारियां नहीं भरेंगी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अब परिवहन विभाग के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि रोडवेज ने 162 डग्गामार वाहनों की सूची उपलब्ध कराई है। जिसमें कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस महकमे को दे दिया गया है। अब एसओ भी डग्गामार वाहनों को बंद कर सकते हैं।


इन स्थानों की निगरानी होगी
कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा, सिटीमॉल तिराहा, रेलवे और रोडवेज तिराहा, धर्मशाला चौराहा, गोरखनाथ मंदिर गेट, गंगेश चौराहा, असुरन चौराहा, बैंक रोड और हरिओम नगर तिराहा।

नो इंट्री वाले स्पॉट
कालेसर, नौसढ़, महुआतार, महेसरापुल, बाघागाड़ा, खेरिया बाईपास, जगदीशपुर कोनी तिराहा, चौकी भटहटह, बरगदवा, खजांची चौराहा, पादरी बाजार।

एक जनवरी से इन पर शुरू होगा अमल
नो इंट्री स्पॉट पर बढ़ाई जाएगी सख्ती, संयुक्त टीम करेगी निगरानी।
महानगर में नहीं चलेंगे डीजल आटो, दिन में गुड्स वाहनों की मनाही।
महानगर की सड़कों पर सुबह 10 बजे से पहले उठेगा कूड़ा।
प्लाजा व निजी संस्थान के पार्किंग को किया जाएगा सार्वजनिक।
महानगर स्थित बाजार बंदी तिथि का फिर से होगा निर्धारण।
वन वे की जाएंगी महानगर की अधिकतर सड़कें, आसान होगी राह।
महानगर की सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल रखा तो लगेगा जुर्माना।
डिपो परिसर के अंदर खड़ी की जाएंगी परिहवन निगम की बसें।
स्कूलों के छुट्टी के समय में होगा बदलाव।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed