{"_id":"5884cb2e4f1c1bfa7af00293","slug":"three-websites-of-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में उलझे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में उलझे विद्यार्थी
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को ऑनलाइन सूचनाएं पाने एवं आवेदन आदि में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसका अहम कारण यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को लेकर जारी भ्रम की स्थिति है। गूगल पर सर्च करने पर यूनिवर्सिटी के नाम पर कई वेबसाइटें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी सिर्फ एक वेबसाइट को अधिकारिक बताती है। हालांकि, पुरानी सूचनाओं के स्रोत के नाम पर दूसरी वेबसाइटों के चलते रहने से उसे कोई हर्ज नहीं। अधिकारिक वेबसाइट पर भी कई अहम सूचनाओं का अभाव है। ऐसे में विद्यार्थी एक के बाद एक यूनिवर्सिटी की तीन वेबसाइट टटोलने में लग जाते हैं।
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम की यह स्थिति नई नहीं है। करीब दो साल से ये हालात जारी हैं। यूनिवर्सिटी ने प्राइवेट एजेंसियों के जरिए जरूरत के मुताबिक वेबसाइट तो बनवाई लेकिन पुराने को अपडेट नहीं किया। अब भी गूगल पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी वेबसाइट सर्च करते ही विश्वविद्यालय की तीन साइटें दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में अगर अधिकारिक वेबसाइट की जानकारी न हो कि तो जरूरी सूचना ढूंढने या काम निपटाने के चक्कर में वक्त की बर्बादी तय है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की नई अधिकारिक वेबसाइट पर कई सूचनाओं का अभाव है। यदि तीन साल पुराना परीक्षा कार्यक्रम ढूंढना है या फिर कोई अन्य जानकारी तो पुरानी वेबसाइट पर ही जाना होगा। विद्यार्थियों में तीन वेबसाइट को लेकर उलझन की बाबत परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह www.ddugorakhpuruniversity.in को अधिकारिक वेबसाइट बताते हैं। लेकिन जरूरी सूचनाओं का स्रोत मानकर पुरानी वेबसाइट्स की उपयोगिता भी बताते हैं।
सूचनाओं से समृद्ध हो वेबसाइट, चाहें तो पुरानी मर्ज करें
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी वेबसाइट की स्थिति से खासा खिन्न हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न कोर्सेज की फीस आदि तमाम सूचनाओं के अभाव की शिकायतें मिलती हैं। पुरानी सूचनाओं के लिए यूनिवर्सिटी की पुरानी वेबसाइट पर जाना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को लेकर भ्रम की स्थिति है और वक्त की बर्बादी भी हो रही है। छात्रहित में इस मुद्दे को लेकर जल्द ही वीसी को ज्ञापन दिया जाएगा और मांग की जाएगी कि सभी वेबसाइट्स को मर्ज कर एक वेबसाइट ही चालू रखा जाए।
विज्ञापन
गूगल में मिल रहीं ये तीन साइटें
1- www.ddugorakhpuruniversity.in (अधिकारिक)
2- www.ddugu.in
2- www.ddugu.edu.in