{"_id":"5c7bcb37bdec22073e1b6afc","slug":"three-suspended-including-a-inspector-in-the-sale-of-liquor-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की बिक्री में संलिप्ता पर दरोगा समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की बिक्री में संलिप्ता पर दरोगा समेत तीन निलंबित
Sun, 03 Mar 2019 06:57 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कच्ची शराब की बिक्री पर चल रहे कार्रवाई के बीच ही राजघाट के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। शिकायत पर एसएसपी ने इनके भूमिका की जांच कराई थी। बिक्री में संलिप्ता पाए जाने पर राजघाट में तैनात दरोगा रामानुज सिंह यादव, सिपाही चंदन कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत के बाद से ही पूरे जिले में इसकी बिक्री पर अभियान चल रहा है। जिले की पुलिस रोजाना ही कार्रवाई कर अंकुश भी लगा लिया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर शराब की बिक्री बेरोक-टोक हो रही है। एसएसपी को गोपनीय जानकारी मिली थी कि राजघाट इलाके में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर विशेष दस्ता ने शराब पर कार्रवाई की और अपनी रिपोर्ट में एक दरोगा और दो सिपाही की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया। तीनों पर एसएसपी ने कार्रवाई कर जिले की पुलिस को कड़ा संदेश दिया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक दरोगा, दो सिपाही शराब पर रोक लगाने में अक्षम पाए गए है। तीनों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन